Pilibhit News: ऋण वसूली को सहकारी ग्राम विकास बैंक चलाएगा अभियान
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अब बकाया ऋण वसूली करने के लिए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक आगे आया है। बैंक से ऋण लेने के बाद अदा न करने वाले लाभार्थियों पर शिकंजा कसा जाएगा। बकाया ऋण वसूली करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बैंक शाखा के बकाया लाभार्थियों की सूची को तैयार किया जाएगा। इससे बैंक की आर्थिक दशा में सुधार होगा। जिलेभर के जहानाबाद, अमरिया, बीसलपुर, बरखेड़ा, पूरनपुर और पीलीभीत सदर में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक संचालित हो रही है, जहां से किसानों को ऋण प्रदान करने की सुविधा दी जाती है। ऋण प्रदान करने के बाद समय से ऋण की अदायगी न होने की वजह से बैंक का बहुत बकाया हो जाता है, जिससे बैंक की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। सहकारिता विभाग ने सहकारी संस्थाओं को आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.