Pilibhit News: ऊंचाई पर बिना सुरक्षा काम कर रहे श्रमिक, जिम्मेदार बेखबर
पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। अमृत योजना-2 के तहत बन रहे वाटर हेड टैंक के निर्माण में श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर कई फीट ऊंचाई पर श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। निर्माण के मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। पूरनपुर के साहूकारा लाइनपार में वाटर हेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान श्रमिकों को ऊंचाई पर काम करने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम मुहैया कराए जाने हैं, लेकिन मौके पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी दिखाई दी। न तो श्रमिक पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करते नजर आए और न ही निर्माण स्थल के चारों ओर सुरक्षा जाल लगा था। इससे निर्माण स्थल पर काम करने वाले श्रमिकों के साथ ही आसपास से गुजरने वाले लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.