Pilibhit News: उम्मीद खो चुके ग्रामीणों ने बंद कर दी सामूहिक तलाश
पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गांव के बाहर से गायब हुई बच्ची के मिलने की उम्मीद धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। एक सप्ताह से चल रही सामूहिक तलाश भी ग्रामीणों ने बंद कर दी। हालांकि पुलिस और वन विभाग की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस ने बच्ची को बाइक पर बिठाकर घूमने वाले युवक को बुलाकर फिर पूछताछ की लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा से गुरुवार की शाम गायब हुई बच्ची का रहस्य गहराता जा रहा है। गायब होने के दिन से ग्रामीण वन्य जीव के हमले की आशंका पर लगातार खेत, जंगल आसपास के तालाब में बच्ची को ढूंढने के लिए खाक छान रहे थे। खोजबीन में एक सप्ताह बीत गया लेकिन बच्ची अंशिका का कुछ भी पता नहीं चल सका। उस के मिलने की उम्मीद खो चुके ग्रामीणों ने मंगलवार को सामूहिक तलाश नहीं की। अब गांव में सिर्फ बच्ची के गायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.