पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश चन्द्र ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय/मॉडल कॅरियर सेन्टर, राजकीय आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 28 सितंबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन उपाधि महाविद्यालय में किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र की लगभग 30 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही है। मेले के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र की छाया प्रतियाँ, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा दो प्रतियों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में नॉन टेक्नीकल व टेक्नीकल/डिप्लोमाधारी पुरुष एवं महिला भाग ले सकते है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु 18-40 वर्ष...