पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध उपाधि महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.राखी मिश्रा ने स्नातक उत्तीर्ण करने वाली गांव पिपरिया भजा निवासी शिवानी यादव को उपाधि प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा को भविष्य में मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रा ने बताया कि आज बहुत खुशी की अनुभूति हो रही है। स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद डिग्री मिली है। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ.विपिन नीरज, डॉ.केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...