पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: बिलसंडा। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट किए जाने से समय पूर्व हुई डिलीवरी में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था। इसमें एक नवजात की मौत गुरुवार को हो गई थी। जबकि जबकि दूसरा नवजात भी जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए रविवार को हार गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी कोमल ने थाना बिलसंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि पड़ोसियों नरेश, नरेंद्र और कविता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में तीनों ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि विवाद में हंसिया से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे घर से बाहर खींच लिया और लात-घूंसों से हमला किया। ...