Pilibhit News: उधारी के रुपये मांगने पर धमकाया, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर जगतपुर निवासी अमरीक सिंह पुत्र अमर सिंह ने बताया कि उनकी गुरु नानक खाद भंडार के नाम से शेरपुर कला में खाद की दुकान है। उनकी दुकान से गांव के तेजेंद्र पाल सिंह उर्फ लाली पुत्र हरविंदर सिंह उनसे 37,440 रुपये की खाद व दवाई उधार ले गए थे। कई बार तेजेंद्र पाल से रुपये देने के लिए कहा, लेकिन वह टाल मटोल करते रहे। अमरीक सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को वह तेजेंद्र पाल सिंह के घर रुपये लेने गए। आरोप है इस पर तेजेंद्र पाल और उसके परिजनों ने गाली गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। साथ ही, रुपये देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अमरीक सिंह की शिकायत पर आरोपी तेजेंद्र पाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.