पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। उदयुपर खुर्द के पास लगातार तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है। बुधवार को फिर तेंदुआ खेत से निकलकर बाग में जाते हुए देखा गया। इससे ग्रामीणों को अनहोनी की आंशका चिंता सता रही है। उनका आरोप है कि एडीएम और विधायक के कहने पर भी वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया।

ग्रामीणों की चिंताएं तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द के पास पिछले एक पखवाड़े से तेंदुआ देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने एडीएम को पत्र देकर तेंदुआ पकड़वाने की मांग की थी। उसके बाद उदयुपर खुर्द पहंुचे विधायक बाबूराम पासवान से भी ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने को कहा। विधायक ने फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर पिंजरा लगवाकर ग्रामीणों को तेंदुआ के भय से निजात दिलाने को कहा था। इसके बावजूद वन एवं वन्य जीव प्रभाग ने पिंजरा नहीं लगाया।...