पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: मझोला। ​युवा व्यापार मंडल उप्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर सीमान्त क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं पर चर्चा ज्ञापन सौंपा। इसमें मझोला-सितारगंज मार्ग के उत्तराखंड वाले हिस्से को फोर लेन (चार मार्गीय) घोषित करने का विशेष आग्रह किया। मुलाकात के दौरान कपिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान क्षेत्र की यातायात समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि इस मार्ग का उप्र की सीमा में पड़ने वाला हिस्सा वहां के लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले से ही फोर लेन बनाया जा रहा है। यदि उत्तराखंड की सीमा में आने वाले भाग को भी फोर लेन में बदल दिया जाता है, तो मझोला से नैनीताल और दिल्ली जाने वाले यात्रियों का समय लगभग 30 मिनट तक घट जाएगा।​ यह भी पढ़े...