पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रूपपुर कमालू निवासी सुरेश पाल पुत्र तोताराम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 27 अगस्त को रात साढे नौ बजे वह अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में एक ई रिक्शा चालक ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। सडक पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: घर में घुसकर मारपीट के आरोप में अज्ञात युवकों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...