पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी गिरीश कुमार पुत्र रूपलाल 12 जुलाई की सुबह लगभग 9 बजे गिरीश कुमार अपने घर पर ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे। चार्जिंग का स्विच निकालते समय उन्हें अचानक तेज करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पीलीभीत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरीश कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग जगहों पर करंट से करोबारी और भैंस की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...