पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। नवाबगंज मार्ग पर बरखेड़ा क्षेत्र के गाजीपुर कुंडा के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। गनीमत रही कि उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। थाना न्यूरिया के गांव खरौसा निवासी फूलचंद अपनी पत्नी नंदरानी के साथ भैंसाह ग्वालपुर गांव से देशी दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी ई रिक्शा में टक्कर,महिला की मौत, चार घायल प्राथमिक उपचार ...