Pilibhit News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद हाईवे पर हंगामा
पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सिविल लाइन चौकी के सामने हाईवे पर सोमवार को ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा हो गया। हादसे के बाद दोनों के बीच काफी देर तक सड़क पर ही नोंकझोंक होती रही। इसी दौरान पीछे से कांवड़ यात्रियों का जत्था भी वहां पहुंच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने कांवड़ के जत्थे को भी सुरक्षित तरीके से वहां से निकलवाया। इसके बाद नकटादाना चौराहे से लेकर न्यूरिया की ओर जाने वाले मार्ग के प्रत्येक गेट पर पुलिस की तैनाती कर दी गई, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Firozabad News: किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक-सवारी भिड़े, वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.