पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वन विभाग के सहयोग से सबके लिए अहिंसा वन्यजीवों की रक्षा, प्रकृति का संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम, पूर्व छात्र मिलन समारोह, निबंध प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ रमेश चौहान, क्षेत्रीय वन अधिकारी सोबरन लाल और वन विभाग की टीम से सिद्धार्थ मिश्रा, कपिल कुमार एवं राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का महत्व अतिथियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं प्रकृति की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा सभी जीवों के प्रति अहिंसा, करुणा एवं संवेदनशीलता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी वन्यजीवों, जंगलों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अ...