पीलीभीत, नवम्बर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मतपेटियों और ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए पंचायत निकाय के कर्मियों द्वारा की गई तैयारियों पर डीएम ने रोक लगा दी है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीएम ने स्पष्ट रूप से आदेश जारी किया है कि कोई पेड़ नहीं कटेगा। ईवीएम गोदाम के लिए दूसरी जगह तलाश कर प्रस्ताव दिया जाए। इसके बाद पंचायत निकाय के कार्मिकों ने राजस्व विभाग से संपर्क किया है। विकास भवन के नजदीक बने स्थानीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के अंतर्गत आगामी दिनों में ईवीएम से ही चुनाव कराने की शासन की नीतियों के अंतर्गत जिले में गोदाम की सख्त जरूरत है। पर यहां पर ऐसा गोदाम हाल फिलहाल नहीं मिल पा रहा था। पर अब इसकी तैयारी हो चुकी थी। विनियमित एवं प्राधिकारी अधिकारी के दफ्तर के पीछे इसके लिए जमीन चिन्हित की गई थी। यहां पर जो जगह चिन्हित की गई ...