Pilibhit News: ईंट फेंकने का विरोध करने पर दंपति को पीटा
पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी गंगादेवी ने कोर्ट के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 17 मई 2026 को वह घर में खाना बना रही थी। तभी गांव की ही शाीला पत्नी सोनू के बच्चे ने उसके घर पर ईट फेंकी। जब उसने विरोध किया तो रात करीब आठ बजे नंदरानी पत्नी काशीराम,सूरजपाल,नरेश,ललिता देवी,शीला,मैना एकराय होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे और उसके पति को घायल कर दिया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.