पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय के चर्चित घोटाला मामले में मुख्य आरोपी इल्हाम शम्सी के रिश्तेदार (साले) फहद खान को अग्रिम जमानत मिल गई। गौरतलब है कि डीआईओएस कार्यालय में वेतन बिल व टोकन जनरेशन का काम देख रहे इल्हाम शम्सी के विरुद्ध डीआईओएस राजीव कुमार ने थाना कोतवाली में एक करोड़ रुपए से अधिक राशि कोषागार के माध्यम से अपने रिश्तेदारों के खातों में हस्तांतरित करते हुए सरकारी धन के गबन की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में अब तक तमाम लोग जेल भेजे जा चुके हैं। प्रकरण में मुख्य आरोपी इल्हाम के साले बुलंदशहर के थाना खुर्जा के अविसगंज निवासी फहद खान पुत्र इरशाद खान की ओर से उनके अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की। यह भी पढ़ें- टीएसपीसी बनकर रंगदारी मांगने के आरोपी को जमानत नहीं उस पर अदालत ने...