पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया चौराहे के समीप इंस्पेक्टर की कार और दूसरी कार के बीच हुई टक्कर के बाद हुए हंगामे के मामले में देर रात थाना सुनगढ़ी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

समझौता इंस्पेक्टर जिला रामपुर की एक पुलिस शाखा में तैनात हैं और किसी काम से पीलीभीत आए थे। वापस लौटते समय यह घटनाक्रम हुआ। उनके साथ मौजूद दूसरा युवक भी रेलवे पुलिस में था। समझौता होने के बाद दोनों लोग पीलीभीत से रवाना हो गए।

घटनाक्रम इंस्पेक्टर की निजी कार की दूसरी कार से टक्कर के बाद दूसरी कार में सवार युवक ने विरोध किया तो आरोप है कि इंस्पेक्टर और उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवक ने फोन कर अपने परिचितों और स्थानीय लोगों को मौके पर बुला लिया। माहौल बिगड़ता देख इंस्पेक्टर कार लेकर छ...