पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राइस मिल संचालक ने इंडियन बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत अन्य बैंक अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले, फर्जी हस्ताक्षर, कूटरचना और बैंक अभिलेखों में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बैंक द्वारा घोटाले के आरोप कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन्स नर्थ निवासी एवं उजैफ एग्रोटेक राइस मिल के प्रोपराइटर मोहम्मद जीशान ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनकी फर्म का कैश क्रेडिट खाता पहले इंडियन बैंक की गांधी स्टेडियम रोड शाखा में संचालित था, जिसे लगभग दो वर्ष पूर्व बंद कर पंजाब एंड सिंध बैंक में स्थानांतरित कर दिया गया था।

अनजान तरीके से स्वीकृत कैश क्रेडिट आरोप है कि दिसंबर 2025 में इं...