पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। समाधान अन्वेषिका की ओर से इंजीनियर दिवस पर पीएम श्री ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज स्थित अन्वेषिका रिसोर्स सेंटर पर जागरुकता कार्यक्रम किया गया। डॉ. मोक्ष गुंडएम विश्वेश्वरैया जयंती मनाई गई। क्विज और चित्रक्ला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा और स्टेट रिसोर्स ग्रुप से रमेश पटेल ने विद्यार्थीयों का मार्गदर्शन करते हुऎ बताया कि विश्वेश्वरैया भारत के प्रथम और महानतम सिविल इंजीनियर थे। उन्होंने कृष्ण सागर बांध का निर्माण किया। वह जीवन में बहुत अनुशासित और समय के पाबंद थे। ब्रिटिश सरकार ने सर की उपाधि दी। प्रतियोगिता में साउद, मोहम्मद अली, मोहम्मद हसन, बुशरा, आसिफा,फहद, जावेद,आरब,जैनब,आयत, तारिक, समद, विकास ने अच्छा प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- देश के विकास ...