पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: बिलसंडा के दियोरिया कला में नूरानपुर आश्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, काशी, अयोध्या, देवीपाटन समेत देशभर से आये हुए साधु संतों की मौजूदगी से ये धरा महाकुंभ हो गई है। बोले, दुनिया के अंदर 200 देशों की अपनी विशेषताएं हैं। सीएम ने कहा कि अकेले भारत की पहचान उत्तर से से दक्षिण पूरब से पश्चिम तक अलग रंग रूप के बाद आस्था से है। आस्था भारत की सबसे बड़ी ताकत है। पांच हजार साल पुरानी श्री मद्भागवत कथा का श्रवण आज भी लाखों श्रद्धालु करते हैं। शारदीय नवरात्र के वक्त रामलीला व धार्मिक आयोजनों होते हैं। बोले, कल 2 नबम्बर मैं अयोध्या में था। 1999 में 2 नबम्बर के दिन ही रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलीं थीं। पहले अयोध्या में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था अब अयोध्या सुविधाओं से लैस है। पहली श्रद...