Pilibhit News: आसमान में छाए रहे बादल, तेज हवाओं के बाद बूंदाबांदी से मिली राहत
पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही और शाम के समय चली तेज आंधी के बाद छिटपुट बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हाथ लगी। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलने और बादलों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शाम को तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी के चलते सड़कों पर धूल उड़ने से कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। वहीं तेज हवा के कारण पेड़ों की डालियां झूमती रहीं और वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम में बदलाव के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.