पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र के अमरैया कलां के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव में विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओं और आवास सर्वे में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मांगों का ज्ञापन देकर डीएम से जांच की मांग की गई। इसके बाद सभी ग्रामीण डीसी मनरेगा से मिलकर विकसित भारत-जीरामजी में काम दिलाने की मांग की। ग्राम पंचायत अमरैया कलां के काफी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और विभिन्न मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताओं, प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे में धांधली और पंचायत सचिवालय बंद रहने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: आवास सूची में गड़बड़ी को लेक...