पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- नवरात्र पर मंदिरों में भक्ति का माहौल Pilibhit News: नवरात्र पर भक्तिमय आराधना में लीन रहे मां कूष्माण्डा के भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। भक्तों ने सुबह घरों पर पूजा अर्चना की और उसके बाद मंदिरों में पहुंच कर मां भगवती के स्वरूपों के दर्शन किए। मंदिरों में माता रानी के छंद व गीत गाए गए। मां यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों का आना जाना रहा। भोर में माता रानी के दर्शन कर बुधवार को भक्त अपने कार्यों में जुटे। इससे पूर्व फल फूल और प्रसाद अर्पित किया गया। भारी संख्या में भक्तों ने रात्रि के समय मंदिर परिसर में पहुंच कर दर्शन किए। वहीं निरंजनकुंज में स्थित मां महामातेश्वरी मंदिर में भी भक्त पहुंचे और मां भगवती के स्वरूप के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस दौरान शाम के वक्त मंदिर में माता रानी के गीत और...