पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: बिलसंडा। आरक्षण के विरोध में बुधवार को बिलसंडा में सवर्ण समाज के तत्वावधान में विशाल रैली और शक्ति प्रदर्शन किया गया। डीजे को लेकर पुलिस से कहासुनी के बाद माहौल गरमा गया। आक्रोशित लोग हाईवे के बीच बैठ गए। जिससे सड़क जाम हो गई। अफरातफरी मच गई। लोगों ने डीएम एसपी को मौके पर बुलाने की बात कही। काफी देर तक हाईवे जाम होने से अफरातफरी मची रही। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। तब जाम खुला। नगर में एसएसडी पैलेस के निकट मंडी स्थल घनश्यामपुर से रैली शुरू हुई। बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- सवर्ण समाज ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा रैली के दौरन प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण हटाओ - देश बचाओ सवर्ण एकता जिंदाबाद और हम एक हैं जैसे नारे लगाकर अपनी एकजुटता ...