पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। टीकाकरण के क्षेत्र में मंडल में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के बाद अब आयुष्मान कार्ड बनाने में भी जनपद ने शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में मंडल में जिला पहले स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश स्तर पर जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें- नाम मिसमैच से आयुष्मान योजना का लाभ लेने में अड़चन उपलब्धियों का विवरण पीलीभीत पहले ही टीकाकरण के क्षेत्र में मंडल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा चुका है। अब आयुष्मान कार्ड बनाने में भी मंडल में प्रथम स्थान हासिल होने से जिले की उपलब्धियों में एक और कड़ी जुड़ गई है। विभागीय स्तर पर पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक परिवारों को योजना के तह...