Pilibhit News: आबादी के पास खेतों में फिर दिखा भालू, ग्रामीणों में दहशत
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: गजरौला कला। थाना क्षेत्र के नचनी घाट-बिनौर गांव में गुरुवार शाम आबादी के नजदीक खेतों में भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे खेतों में भालू को देखा गया। इसके बाद रात में भी उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। भालू दिखाई देने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ ग्रामीण दूर से भालू की गतिविधियों पर नजर रखते रहे और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में भी भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि गजरौला कला थाना क्षेत्र के कई इलाकों में पिछले कुछ समय से भालू देखे जाने की सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आबादी के करीब भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों को बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.