पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अरुण वर्मा पुत्र सियाराम निवासी ग्राम अलकथान को बुधवार सुबह ग्राम अलकथान मोड़ से गिरफ्तार किया। इस मामले में 23 नवंबर को ग्राम सिसैया निवासी सुनील कुमार वर्मा की तहरीर पर दुर्गा देवी, अरुण, अतुल और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना अपराध निरीक्षक अशोक कुमार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के बारे में विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...