पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: पूरनपुर। परिवारिक कलह के बाद एक अधेड़ आत्महत्या करने के लिए नहर किनारे पहंुच गए। कावड़ सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी ने उसकी मंशा भांप ली और उन्हें आत्महत्या करने से रोक कर जान बचा ली। कोतवाली में कांउसलिंग के बाद अधेड़ को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के 52 वर्षीय राम औतार पुत्र राधेश्याम का शनिवार को परिवार में विवाद हुआ। पत्नी से कहा सुनी के बाद राम औतार अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए पीलीभीत हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल पर पहुंच गए। वह पुल के पास नहर में कूदकर आत्महत्या करने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: दुर्गावती नदी में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की गई जान इस दौरान वहां कावड़ियों की सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मी सौरभ कुमार की नजर राम औतार पर पड़ गई। संदेह होन...