पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घरों में रखे बिजली उपकरण भी फुंक गए। क्षतिग्रस्त लिंटर की ईंट गिरने से एक ग्रामीण घायल हो गया। हादसे के बाद खलबली मच गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रविवार को सुबह से ही रुकरुक कर बरसात होती रही। दोपहर में बादल गरजने के दौरान तहसील क्षेत्र के गांव घुंघचाई में अचानक तीन घरों पर आकशीय बिजली गिर गई। इससे गांव के दिनेश पुत्र अंगनेलाल का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया। लिंटर की ईंट गिरने से नीचे बैठे अंगने लाल घयल हो गए। इसके अलावा पड़ोसी बब्लू पुत्र मुरारी के मकान के पिलर में दरार आ गई। घर में रखे बिजली उपकरण भी बिजली गिरने से फुंक गए। गांव के पप्पू के मकान में भी दरार आ गई। वीरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव के घर में रखा इन्वर्टर भी फ...