Pilibhit News: आउट आफ स्कूल बच्चों को दी जाएगी धनराशि
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आधारभूत पढ़ाई छूटने के बाद चिन्हित किए गए बच्चों को आउट आफ स्कूल श्रेणी में रखा जाता है। इन बच्चों को पढ़ाने के बाद परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराया जाता है, जिससे वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। जनपद स्तर पर आउट आफ स्कूल वाले बच्चों का चिन्हाकन कराया गया था, जिसमें 1358 बच्चे निकल कर आए थे। इन सभी बच्चों के लिए शासन से ग्रांट आ गई है। प्रत्येक बच्चे को 838 रुपये की दर से धनराशि स्कूल में भेजी जाएगी। इस धनराशि से बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री खरीदवाई जाएगी। जिला समन्वयक सचिन कुमार ने बताया कि चिन्हांकन करने वाले बच्चों को वालिंटियर के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है, जिन्हें निश्चित मानदेय प्रदान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.