पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आईडब्ल्यू एनएल मीना से कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार की कहासुनी और नोंकझोंक हो गई। रेलवे लाइन बरहा के पास जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता आईडब्ल्यू के कार्यालय में पहुंचे और नराजगी व्यक्त की। दरअसल पिछले दिनों रेलवे लाइन के नजदीक बस्ती के पास जलभराव की समस्या को लेकर मामला गरमाया था। इसके बाद कांग्रेस नेता ने रेलवे अफसर के पास पहुंच कर नाराजगी जताई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...