पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में पीलीभीत पुलिस ने प्रदेश स्तर पर माह जून की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सभी थानों और पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया। रैंकिंग के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते यह सफलता मिली। उपलब्धि पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर ने आईजीआरएस कार्यालय, सर्किल एवं थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जहानाबाद, दियोरिया कलां, न्यूरिया, सुनगढ़ी, बरखेड़ा, कोतवाली, बिलसंडा, अमरिया, हजारा और घुंघचाई सहित कुल 11 थानों ने 100 में 1...