पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर दियोरिया मार्ग पर बाइकों की हुई आमने सामने से टक्कर के बाद अस्पताल लाए गए युवकों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिससे अफरा तफरी मच गई। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी गौरव पुत्र मुकेश व दियोरिया कला निवासी अशोक पुत्र रामपाल की बाइकों मे आमने सामने से बड़गांव के निकट टक्कर हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली चोट होने के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और अस्पताल के अंदर जमकर लातघूसें चले। जिससे अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...