पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। असम हाईवे पर बड़ी नहर के पुल के पास एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। बाइक पर सामान भी रखा हुआ था। लोगों ने आशंका जताई कि कोई ग्रामीण नहर में कूद गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। लावारिस बाइक मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ नहर में संभावित स्थानों पर तलाश कराई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक किसकी है और नहर में किसी के कूदने की घटना हुई है या नहीं। यह भी पढ़ें- Unnao News: साइकिल खड़ी कर युवक ने पुल से नदी में लगाई छलांग मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल पवन कुमा...