पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। अशोकनगर गांव में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रिहाइशी इलाके से सटे खेतों और आबादी के किनारे तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। तेंदुए ने के घर के बाहर बैठे कुत्ते पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते की चीख सुनकर परिजनों ने टॉर्च की रोशनी डालकर शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों में अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हजारा क्षेत्र में तेंदुआ खेतों के रास्ते गांव की सीमा तक पहुंच रहा है। देर शाम जयकुमार यादव ने भी अपने घर के सामने और खेतों के पास तेंदुए को घूमते देखा। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण शाम के बाद खेतों की ओर जाने में भी डर लग रहा है। कई परिवारों ने ज...