पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। हुज़ूर सैय्यदी अब्दुल बसीर मियाँ अलमारूफ अल्लाहू मियाँ के 104वें उर्स के अवसर पर खानकाहे उस्मानिया क़ादरिया, मोहल्ला शेर मोहम्मद से पारम्परिक मरकज़ी जुलूसे चादर शरीफ मुफ़्ती हसन मियाँ क़दीरी की कयादत में सुबह 10 बजे रवाना हुआ। इस दौरान हमारे दिल की धड़कन में है तू ही तू, अल्लाहू-अल्लाहू-अल्लाहू" की सदाओं और नार-ए-तकबीर से शहर की गलियां गूंज उठीं। अल्लाहू मियां के उर्स के मौके पर बुधवार को दरगाह उस्मानिया के सज्जादानशीं हसन मियां कदीरी की कयादत में अकीदत और एहतराम के साथ चादरपोशी का जुलूस निकाला गया।

जुलूस का रास्ता जुलूस बुधवार सुबह दरगाह उस्मानिया से शुरू हुआ और मोहल्ला मोहम्मद वासिल, बेलो वाला चौराहा, दरगाह शाहजी मियां, छोटी मार्केट, शरीफ खां चौराहा, मोहल्ला बुजकसावान, मदीनाशाह और लाल रोड से हो...