पीलीभीत, सितम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष से पूर्व हुई बारिश ने तराई का मौसम पूरी तरह से बदल दिया। जहां एसी और कूलर बंद कर दिए गए तो वहीं अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हांलाकि सुबह से हो रही बारिश के कारण धान की फसल तैयार करने में जुटे किसानों के माथे पर चिंता के बादल हैं। पूरनपुर क्षेत्र में बारिश के कारण सुबह से बिजली गुल रही। असुविधा से लोगों को परेशानियां हुईं। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण सात मिमी. बारिश ने अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कराया। एक अक्टूबर से प्रस्तावित धान की खरीद को इस बारिश से झटका लगने के आसार हैं। यूपी के पीलीभीत जनपद समेत 23 जिलों में बारिश के अलर्ट के बीच प्रात : दस बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे उमस और गर...