पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव अर्जुनपुर में तेंदुआ ने एक गाय को निवाला बनाने का शोर मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जांच की। बीसलपुर के गांव अर्जुनपुर में पिछले काफी समय से ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुआ ने एक गाय को निवाला बना लिया ऐसा शोर मच गया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ के पघ चिन्हों की जांच की। हालांकि पूरे गांव में तेंदुआ को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक तेंदुआ के द्वारा गाय को निवाला बनाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बौधिया कलां के पास तेंदुआ पहुंचा, लोग डरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...