Pilibhit News: अरबाज हत्यांकाड का मुख्य आरोपी गया जेल
पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर। राइस मिल में हुए विवाद के बाद साथी पल्लेदार की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी शहबाज को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मुकदमें में नामजद उसके भाई और पिता को तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे अरबाज के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता. महाराजपुर में गुरुवार को मामूली कहासुनी के बाद अरबाज पुत्र मुन्ने खां की गांव के ही शहबाज पुत्र शकील खां ने बांके से हमला कर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में मुन्ने खां की ओर से आरोपी शहबाज, उसके भाई शेरखान और पिता शकील खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अरबाज के शव को पोस्टमार्टम भेजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.