Pilibhit News: अमृतसर जा रही बस में उतरा करंट, कंडक्टर का पैर झुलसा
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: बिलसंडा। सवारियां भरकर पलिया से अमृतसर जा रही प्राईवेंट बस बिलसंडा में बड़े हादसे का शिकार हो गई। नीचे उतरा कंडक्टर करंट से बुरी तरह झुलस गया। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई।
दुर्घटना की जानकारी ड्राइवर ने किसी तरह बस दौड़ाकर सवारियों को बचा किया। करंट लगने से घायल कंडक्टर को बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बिलसंडा से हर रोज तमाम प्राईवेट बसें सवारियों को लेकर दिल्ली, हरियाणा, अमृतसर, देहरादून समेत कई जगह जाती हैं। कुछ बसें डबल डेकर हैं। तमाम बसे परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाकर चलती हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं। ऐसी ही एक प्राईवेट बस बुधवार को बड़े हादसे का शिकार हो गई। पलिया से अमृतसर जा रही बस में 40 से ज्यादा सवारियां सवार थीं।
कंडक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.