पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: अमरिया। कस्बा अमरिया में तीन लोगों की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त विवेक गंगवार को थाना अमरिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ग्राम केशरपुर के निकट से पकड़ा। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। 12 अक्टूबर को थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब किताब को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग में दो सगे भाई मोहित औश्र अंकित गुप्ता व दूसरे पक्ष के कुनाल श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। 13 अक्टूबर को रोहित गुप्ता पुत्र नरेश कुमार निवासी कस्बा अमरिया की तहरीर पर सात नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में फरार चल रहे विवेक गंगवार पुत्र हरप्...