पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बाल कल्याण समिति और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

योजनाओं की प्रगति समीक्षा के दौरान निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के संबंध में प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लंबित आवेदनों की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए तत्काल निस्तारण किया जाए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का समय से लाभ दिलाने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न किया जाए।

बालश्रम पर रोक डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि पुलिस के साथ आपसी समन्वय स्थापित अभियान चलाकर बालश्रम पर रोक लगाई जाए तथा चिन्हित कर बच्च...