Pilibhit News: अभिभावकों और संरक्षकों से पाल्यों को रोजाना स्कूल भेजने की अपील
पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ.विभव सक्सेना ने अभिभावकों एवं संरक्षकों से अपने पाल्यों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। बैठक में डीबीटी से प्राप्त धनराशि का उपभोग विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, बैग तथा स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों एवं संरक्षकों को प्रेरित किया गया। निपुण भारत मिशन के संबंध में चर्चा करते हुए अभिभावकों को निपुण लक्ष्य संबंधी पोस्टर वितरित किए गए। बैठक में विभिन्न अभिभावकों के मोबाइल में दीक्षा एप इंस्टॉल कराते हुए सभी को इसके सार्थक उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- पीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.