पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पर्यावरण संरक्षित करने के लिए हरियाली को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हर साल लाखों की संख्या में पौधे रोपित किए जाते हैं। मगर पौधों की सुरक्षा न होने की वजह से जीवित नहीं रह पाते हैं। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए शिक्षक और छात्र को जिम्मेदारी दे दी गई है, जो अपने-अपने पौधों की देखभाल करने का काम करेंगे। ऐसे में पौधों को शत-प्रतिशत बचाया जा सकेगा। स्वतंत्रता दिवस पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक रोशनी यादव, सिटी मजिस्ट्रेट प्यारेलाल मौर्य समेत अन्य अधिकारियों ने पौधे रोपित किए थे। इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवा दिए गए हैँ। अब प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने पौधों को शत-प्रतिशत बचाने के लिए शिक्षक और छात्र को जिम्मेदारी दे दी है, जो प...