पीलीभीत, जुलाई 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले के लोगों ने डालीगंज-मैलानी सवारी गाड़ी का संचालन पीलीभीत तक बढ़ाने की मांग उठा दी है। लोगों का कहना है कि अगर यह ट्रेन पीलीभीत तक संचालित कर दी जाए तो लखनऊ की यात्रा अपेक्षाकृत सुगम हो जाएगी। पूरे जिले को लाभ मिलेगा। मीटर गेज होने पर ऐसी सेवा पीलीभीत से लखनऊ तक थी। डालीगंज से शाम करीब साढे छह बजे सवारी गाड़ी रात में 12 बजे मैलानी आकर रुकी जाती है। इधर टनकपुर पीलीभीत ट्रेन का सेवा विस्तार होने पर अब मैलानी सवारी गाडी को पीलीभीत तक बढाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। लोगों का कहना है कि मैलानी आने के बाद इसे रात में ही पीलीभीत तक कर दिया जाए और सुबह चार बजे इसे लखनऊ के लिए रवाना करा दिया जाए तो यह और उपयोगी हो जाएगा। यह भी पढ़ें- केंद्रीय राज्यमंत्री को भेजी चिट्ठी काम निपटाने के बाद लोग लखनऊ ...