Pilibhit News: अब गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों में जीपीएस आधारित होगी मॉनीटरिंग
पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नए पेराई सत्र को लेकर गन्ना विभाग चाक चौबंद और पारदर्शी व्यवस्था करने पर विचार कर रहा है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। नए सत्र में गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाकर रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी। इससे गन्ना लदे वाहन समय से चीनी मिल तक पहुंच सकेंगे। जनपद भर में एलएच चीनी मिल, बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा, किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर और किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर चल रही है। इन चीनी मिलों को वाहनों के माध्यम से गन्ने की आपूर्ति होती है। नए पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्रों से लेकर चीनी मिल गेट तक गन्ना ले जाने वाले वाहनों की जीपीएस के माध्यम से ट्रैकिंग की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी सीधी नजर रखेगा。 यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गन्ना विभाग का ग्रामस्तरीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.