Pilibhit News: अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मोबाइल के लिए मिलेगा सिम डेटा प्लान
पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अब जनपद भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन के लिए क्षेत्र में उपलब्ध नेटवर्क के अनुरूप सिम और डेटा प्लान प्रदान किया जाएगा, जिससे सरकारी कार्य में रफ़्तार आएगी। सरकारी आंकड़ों को भेजने में आसानी हो जाएगी। ये फोन सीयूजी की भांति कार्य करेंगे। जनपद भर में कुल 1,961 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर गर्भवर्ती, नवजात, गर्भधात्री महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। बच्चों को दलिया समेत खाद्य सामग्री प्रदान की जा रही है। पिछले दिनों जनपद भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किए गए थे, जिससे उनमें उत्साह भर गया था। अब आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन में प्रयोग होने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.