पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांव राणाप्रताप नगर के ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में 96 परिवारों के आवास के लिए सर्वे किया गया था। इसमें 85 परिवारों को आवास आवंटित किए गए। आरोप है वर्तमान में तैयार की गई सूची में एक ही परिवार को दो से तीन आवास आंवटित कर दिए गए। पात्रों को वंचित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वेयर ने सर्वे के दौरान ने आवास के नाम पर पांच हजार रुपए की उगाही की। रुपए न देने पर पात्रों को योजना से वंचित कर दिया गया। ग्रामीणों ने सर्वे की जांच कराकर पात्रों को आवास आवंटित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...