पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव रम्पुरा रना में लाखों की लागत से बनवाए गए अन्नपूर्ण भवन का विधायक ने फीता काटकर उदघाटन किया। ग्राम पंचायत खांडेपुर के गांव रम्पुरा रना में लाखों की लागत से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव में शहरों की तरह विकास कराने का काम कर रही है। वहीं सभी को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिले इसके लिए सरकार गंभीर है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 36 पुलों सैकड़ों सड़कों का अब तक निर्माण कराया जा चुका है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा, शरदपाल सिंह, ग्राम प्रधान महेशपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...